झारखंड के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी! खुलेंगे 7 नए Professional College,जानें डिटेल्स

Jharkhand: झारखंड के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। झारखंड में अब सरकार नए कॉलेज खोलने की तैयारी में है। झारखंड में 7 नए Professional College खोले जाएंगे जिससे छात्रों को पढ़ाई के लिए आसानी से जॉब मिल जाएगी।

इन जिलों का किया गया है चयन

बता दें राज्य के सात जिलों में एक-एक Professional College की स्थापना की जाएगी, जिसे बहु-अनुशासनिक संस्थान का रूप दिया जाएगा। विभाग ने रांची में Professional College खोलने के लिए तमाड़, बुढ़मू तथा लापुंग का चयन किया है। इसी तरह, खूंटी के लिए अड़की प्रखंड का चयन किया गया है। लातेहार में बरवाडीह, महुआडांड़ या बरियातु में से किसी एक प्रखंड में तथा चतरा में प्रतापपुर तथा हंटरगंज के बीच इस कालेज की स्थापना की जाएगी। पलामू में पाटन प्रखंड, देवघर में सारवां तथा धनबाद में बाघमारा तथा तोपचांची प्रखंड का चयन इसके लिए किया गया है।जमीन की उपलब्धता के आधार पर संबंधित प्रखंड में प्रोफेशनल कालेज की स्थापना की जाएगी।

विभाग डीसी को भेजेगा पत्र

अब विभाग इन सात जिलों के डीसी को पत्र भेजकर संबंधित प्रखंडों में जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश देगा। साथ ही योजना की प्रशासनिक स्वीकृति की समानांतर कार्रवाई की जाएगी। राज्य में प्रोफेशनल कालेजों की भारी कमी है।

 

 

BIT Mesra Student Electric Shock: वॉलीबॉल खेलते ECE छात्र को लगा...

BIT Mesra Student Electric Shock, रांची: बीआईटी मेसरा में मंगलवार देर शाम वॉलीबॉल खेलते समय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के प्रथम वर्ष...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...