Advertisment

रबर डैम से छोड़ा गया पानी, फल्गु नदी में मछलियों की लूट, प्रशासन की चेतावनी के बीच उमड़ा मजमा

गयाजी : फल्गु नदी बीते तीन दिनों से अचानक चर्चा में है। वजह बना है रबर डैम से छोड़ा गया पानी। पानी क्या छोड़ा गया, नदी का मंजर ही बदल गया। शनिवार सुबह नदी के बहते पानी में मछली पकड़ने की होड़ सी लग गई। बच्चे से लेकर बड़े तक जाल, टोकरी और हाथ से मछली पकड़ने में जुट गए। जिसे जितनी मछली मिल रही, वह उतनी ही खुशी से उसे जमा कर रहा है। फिर दोबारा पानी में उतर जा रहा है। पूरे इलाके में मेले व उत्सव जैसा माहौल दिख रहा है। बच्चों के शोर से नदी गुलजार है।

जिला प्रशासन ने रबर डैम की सफाई के लिए 3 अप्रैल की रात पानी डाउनस्ट्रीम में छोड़ने का फैसला लिया था

दरअसल, जिला प्रशासन ने रबर डैम की सफाई के लिए तीन अप्रैल की रात पानी डाउनस्ट्रीम में छोड़ने का फैसला लिया था। शुक्रवार देर रात जैसे ही पानी छोड़ा गया, शनिवार को उसका असर दिखने लगा। पानी के साथ बड़ी संख्या में मछलियां बहकर नीचे आईं। इस बात की भनक जैसे जैसे लोगों तो इसके बाद लोगों की भीड़ नदी की ओर दौड़ पड़ी।

Rubber Dam 1 22Scope News

फल्गु नदी बरसाती नदी है, मानसून में जो पानी डैम के अपस्ट्रीम में जमा होता है

आपको बता दें कि फल्गु नदी बरसाती नदी है। मानसून में जो पानी डैम के अपस्ट्रीम में जमा होता है, उसी का उपयोग साल भर तर्पण और पिंडदान के लिए होता है। लेकिन मार्च के बाद जलस्तर धीरे-धीरे घटने लगता है। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं द्वारा प्रवाहित किए गए पिंड और पूजा सामग्री के कारण पानी दूषित हो जाता है। देवघाट और आसपास के घाटों पर दुर्गंध की समस्या भी बढ़ जाती है। शहर की प्रतिष्ठा दाव पर लग जाती है।

Rubber Dam 2 22Scope News

इसी स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बचा हुआ पानी डाउनस्ट्रीम में छोड़ने का निर्णय लिया

इसी स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बचा हुआ पानी डाउनस्ट्रीम में छोड़ने का निर्णय लिया। ताकि आगामी मानसून 2026 से पहले डैम और घाटों की समुचित सफाई कराई जा सके। जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन मिलकर इस काम को अंजाम देंगे। हालांकि, प्रशासन ने इस दौरान सख्त चेतावनी भी जारी की है। साफ कहा गया है कि संगत घाट, ब्राह्मणी घाट समेत डाउनस्ट्रीम इलाके में कोई भी व्यक्ति नदी के तल में न जाए। ताकि किसी तरह की जनहानि या हादसा न हो। इसके बावजूद लोगों की भीड़ लगातार नदी में उतर रही है। बच्चे पानी के बीच मछली पकड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसे में खतरे की आशंका भी बनी हुई है।

Rubber Dam 22Scope News

यह भी पढ़े : रामकृपाल यादव ने कहा- अनुशंसित मात्रा में ही करें कीटनाशकों का प्रयोग

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Ganja Smuggling: बिस्किट-चॉकलेट की गुमटी में छिपा था नशे का...

Jamshedpur Ganja Smuggling: MGM थाना इलाके में एक छोटे से गुमटी से गांजा और नशीले सिरप का कथित अवैध कारोबार चल रहा था, जिसका...

Baghmara Powerlifting Competition: बाघमारा में पावरलिफ्टिंग को मिली नई उड़ान, धनबाद-बोकारो...

Baghmara Powerlifting Competition: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके के युवाओं को पावरलिफ्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से तेतुलमारी में धनबाद-बोकारो ज़िला-स्तरीय ओपन...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस पर लोहरदगा में...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर लोहरदगा के स्थानीय नगर भवन में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...