युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

झरिया: झरिया थाना क्षेत्र के उपरकुल्हि स्थित पोद्दारपाड़ा बेलाल मस्जिद के समीप रहनेवाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली. मृत युवक की पहचान बिरजू मोदक (30) के रूप में हुई. बिरजू मोदक ने अपने आवास की छत पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही झरिया पुलिस उपरकुल्हि स्थित बिरजू के आवास पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया. घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है.

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार मृतक बिरजू कार ड्राइवर का काम करता था. पिछले दो महीन से बिरजू अपनी पत्नी राधा देवी के साथ उसके कतरास झिंझि पहाड़ी स्थित ससुराल में रह रहा था. मृतक कल ही अपने झरिया स्थिति आवास लौट आया था. लेकिन साथ में उसकी पत्नी नहीं लौटी. परिजनों के अनुसार बिरजू कमाने खाने वाला व्यक्ति था. उसका किसी से कोई भी विवाद नहीं था, अपनी पत्नी के साथ भी उसका व्यवहार अच्छा था. हालांकि बिरजू शराब का भी आदि था. फिलहाल झरिया पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

रिपोर्टः सचिन सिंह

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates