रोहतास: रोहतास में मॉर्निंग वाक के लिए निकले एक युवक की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। युवक की मौत से पूरे इअल्के में सनसनी फ़ैल गई। घटना रोहतास के शिवसागर थाना क्षेत्र के खैरा कोच गांव की है जहां स्थानीय मचवार निवासी राकेश कुमार पांडेय की मौत मॉर्निंग वाक के दौरान हो गई। परिजनों ने बताया कि उसकी तबियत कुछ ठीक नहीं थी बावजूद इसके वह अहले सुबह मॉर्निंग वाक के लिए निकला था।
इसी दौरान वह मैदान में गिर गया और मौत हो गई। आनन फानन में लोगों ने उसे रोहतास सदर अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली। घटना के संबंध में शिवसागर थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि राकेश कुमार पांडेय उर्फ़ अनु पांडेय की मॉर्निंग वाक के दौरान मौत हो गई।
यह भी पढ़ें – आचार्य किशोर कुणाल के बेटे को भी मिली धार्मिक न्यास पर्षद में जगह, नीतीश सरकार ने गठित किये दो और आयोग…
एहतियातन पुलिस ने भी मामले की जांच की लेकिन मृतक के शरीर पर कोई जख्म के निशान नहीं पाए गए हैं। परिजनों ने बताया कि मृतक फ़िलहाल एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था साथ ही वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करता था। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर Darbhanga में मामला दर्ज, लगा ये आरोप…
रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट



