BANKA में रोजा तोड़ने घर जा रहा था युवक, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी

बांका: बांका के इंग्लिश मोड़ – बांका मुख्य मार्ग में डेंजर जोन महगामा मोड़ पर बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकराने से बाइक चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी बाइक चालक भागलपुर के शाहजंगी मोहल्ला निवासी मो राज एवं मो शाहिद का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक तेजगति से इंग्लिशमोड़ चौक की ओर जा रहा था। इसी क्रम में तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सडक किनारे इमली के पेड़ से टकरा गया।

यह भी पढ़ें- GAYA में तेजस्वी ने भाजपा पर कसा तंज, कहा ‘पहले महंगाई थी डायन अब हो गई महबूबा’

घटना की सूचना मिलने पर रेफरल अस्पताल से एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया है। वहीं घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिससे मुख्य मार्ग में आधा घंटा तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारी रश्मि कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। तब वाहनों का आवाजाही शुरू हो पाया। दोनों जख्मी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जख्मी मो राज ने बताया कि वह मो शाहिद के साथ उसकी बहन के घर लक्ष्मीपुर गया था। वहां से रोजा तोड़ने के लिए घर जा रहा था इसी दौरान भागलपुर लौटने क्रम में दुर्घटना का शिकार हो गया।

यह भी पढ़ें- ARA में ट्रकों से वसूली करते फर्जी दारोगा गिरफ्तार, अफसरों को भी करता था ब्लैकमेल

ज्ञात हो कि महगामा मोड़ पिछले एक दशक से डेंजर जोन बना हुआ है। तीखा मोड़ होने के कारण महगामा मोड़ पर अबतक एक दर्जन से अधिक लोग काल के गाल में समा चुके हैं और चार दर्जन से अधिक दुर्घटना के कारण दिव्यंगता का जीवन जीने को मजबूर हैं। जबकि लगभग सात आठ वर्ष पूर्व सडक के चौड़ीकरण के दौरान तीखे मोड़ पर दुर्घटना को देखते हुए सडक निर्माण में सुधार किया गया है। लेकिन महगामा मोड़ पर दुर्घटना में कमी नहीं हो पाई है। रेफरल अस्पताल में डा अपूर्व अमन सिंह ने दोनों जख्मी का गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है।

बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BANKA

BANKA
BANKA
BANKA

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img