देखते ही देखते होने लगी बमबारी, आखिर हुआ क्या !

पाकुड़ः पाकुड़ सदर प्रखंड अंतर्गत जामतल्ला गांव में दो पक्षों के बीच विवाद में बमबारी की घटना हो गई। इस बमबारी में दो व्यक्ति घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल

इधर घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक जामतल्ला गांव में कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी।

ये भी पढ़ें-…और अचानक अज्ञात लोगों ने चला दी गोली, बचने के लिए….

देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने देसी बम से हमला कर दिया। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बमबाजी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं सूचना मिलते ही मुफ्फस्सिल थाने के पुलिस घटना स्थल पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

Potka Migrant Worker Death: गरीबी ने छीना अंतिम दर्शन का हक!...

Potka Migrant Worker Death: पूर्वी सिंहभूम के पोटका ब्लॉक के एक प्रवासी मज़दूर की चेन्नई में इलाज के दौरान मौत हो गई। आर्थिक तंगी...

Chatra Land Dispute Murder: जमीन के एक टुकड़े ने भाई को...

Chatra Land Dispute Murder: झारखंड के चतरा ज़िले के हंटरगंज पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित दातमी गांव में ज़मीन के विवाद को लेकर एक अधेड़...

Baghmara Land Subsidence: क्या अवैध कोयला खनन बना जमीन धंसने की...

Baghmara Land Subsidence: मंगलवार को बाघमारा-कतरास पुलिस स्टेशन इलाके के छाताबाद में अचानक जमीन धंसने की घटना से हड़कंप मच गया। ज़मीन धंसने से...