और देखते ही देखते लग गई आग, कई दुकानें हुई……

Giridih- गिरिडीह में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब फुटपाथ में एक दुकान में आग लग गई। आगलगी की इस घटना में करीब 10 दुकाने जलकर खाक हो गई वहीं कई दुकानों को भी काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में आगलगी की इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

10 दुकाने जलकर खाक

यह घटना जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर बस पड़ाव के समीप की बताई जा रही है जहां फुटपाथ दुकान में आज अहले सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 10 दुकानें जलकर राख हो गयी वहीं कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है पर स्थानीय लोगों की माने तो यह आग शार्ट-सर्किट से लगी है।

पुलिस के सहयोग से आग बुझाने में जुटे हैं स्थानीय लोग

सुबह-सुबह आगलगी की घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद इसकी सूचना बगोदर थाना को दी गई जिसके बाद प्रभारी सुख सागर सिंह भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से दुकानों में लगी आग को बुझाने के प्रयास में जुट गए।

GGSESTC 22Scope News

ये भी पढ़ें- सीता सोरेन रांची पहुंची….

बताया जाता है कि बगोदर बस पड़ाव के समीप फुटपाथ पर बैग सोप, फ्रूट सहित कई अन्य दुकानें संचालित थी जिसमें आज सुबह आग लग गई और जब तक दुकान में लगी आग को बुझाया गया तब तक सभी दुकानें जलकर पूरी तरह राख बन चुका था। बताया जाता है कि इस आगलगी की घटना में करीब दस लाख का नुकसान हुआ है।

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...