रांचीः सीएम हेमंत सोरेन को ईडी के समन के खिलाफ विद्रोह का बिगूल फूंका जा चुका है। 20 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ होनी है और उससे पहले राजधानी रांची में आदिवासी संगठन का विद्रोह दिखा। मोरहाबादी मैदान से राजभवन तक आदिवासी संगठन के सैकड़ों लोगों ने विरोध जताया है।

आदिवासी संगठन का ये विरोध ईडी का दिखा…गाजे बाजे के साथ आदिवासी संगठनों ने अपनी ताकत दिखाई। ईडी के खिलाफ विरोध की तस्वीर दिखी और इस विद्रोह के जरिये आदिवासी संगठन ने ये दिखाने की कोशिश की है कि अगर सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी कोई एक्शन लेती है..तो विद्रोह बड़ा होगा।
‘समन की आड़ में सीएम हेमंत को बदनाम करने की कोशिश’
जमीन घोटाला में ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान दर्ज करेंगे.. लेकिन उससे पहले आदिवासी संगठन ने ईडी के एक्शन के खिलाफ विरोध जताया है और इस विरोध में आदिवासी संगठनों की चेतावनी की भी तस्वीर है।
ये भी पढ़ें- झारखंड ग्रामीण बैंक में लगी भीषण आग
आदिवासी संगठनों का कहना है कि आदिवासी होने की वजह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान किया जा रहा है और ये सब केंद्र के इशारों पर हो रहा है। आदिवासी संगठनों का आरोप है कि समन की आड़ में सीएम को बदनाम करने की कोशिश हो रही है।
सीएम से पूछताछ से पहले आदिवासी संगठनों ने दिखाई ताकत!
सीएम हेमंत से पूछताछ से पहले की ये तस्वीर राजधानी रांची में दिखी है और संकेत ये भी है कि सीएम से पूछताछ के दौरान भी आदिवासी संगठनों की तरफ से जोरदार प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। हलांकि किसी आदिवासी संगठन ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की है।

















