2 किशोर की डूबने से मौत, दरियापुर गांव में मचा चित्कार

मोकामा : मोकामा प्रखंड के दरियापुर गांव में एक भीषण हादसा हुआ है। शुक्रवार को स्नान करने काली स्थान घाट गए दो बालक गंगा किनारे बने बड़े गड्ढे में डूब गए। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे स्नान के क्रम में पांव फिसलने से गहरे गड्ढे में चले गए और डूब गए। मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने शोर किया। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े, लेकिन मोहम्मद रेहान (12 साल) और मोहम्मद जैद (15 साल) की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से दोनों को पानी से निकाला व हाथीदह थाना को सूचित करते हुए अस्पताल लेकर भागे

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से दोनों को पानी से निकाला और हाथीदह थाना को सूचित करते हुए अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने काफी प्रयास के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद दरियापुर गांव में मातम पसर गया और परिजनों की चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। सूचना पाकर हाथीदह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडल अस्पताल बाढ़ भेजते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Mokama Maut 1 22Scope News

पिछले 3 वर्षो से ग्रामीणों द्वारा मोकामा में SDRF के स्थाई तैनाती की मांग की जा रही है

जबकि पिछले तीन वर्षो से ग्रामीणों द्वारा मोकामा में एसडीआरएफ के स्थाई तैनाती की मांग की जा रही है लेकिन अबतक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। वहीं पिछले तीन वर्षों का डाटा उठा कर देखा जाए तो मोकामा प्रखंड में सिर्फ 50 से अधिक मौते डूबने से हुई है। इसके बावजूद अभी तक एसडीआरएफ की टीम को नहीं किया गया है। जिससे मोकामा के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Mokama Maut 2 22Scope News

Mokama Maut 3 22Scope News

यह भी पढ़े : शर्त के कारण किशोर ने नदी में लगा दी छलांग, जांच में जुटी SDRF की टीम

विकाश कुमार की रिपोर्ट

RJD को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को आज बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में...

अमरपुर में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 जुगाड़ वाहन...

बांका : बांका जिले के अमरपुर प्रखंड में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार की सुबह खान निरीक्षक...

Jamtara Students Protest: जामताड़ा में छात्रों का फूटा गुस्सा, शिक्षा मंत्री...

Jamtara Students Protest: छात्रों का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन अब जामताड़ा भी पहुँच गया है। शुक्रवार को ज़िले के अलग-अलग ब्लॉक से आए छात्र और स्थानीय...