RJD को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को आज बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सदस्यता दिलवायी। साथ में पूर्व मंत्री व विधायक मंगल पांडे के अलावा कई नेता शामिल रहे। हाल ही में राजद से इस्तीफा देने वाले तिवारी ने पार्टी नेतृत्व पर लगातार उपेक्षा और अपमान का आरोप लगाया था। उनके बीजेपी में शामिल होने को बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

मृत्युंजय तिवारी लंबे समय तक RJD का प्रमुख चेहरा रहे

आपको बता दें कि मृत्युंजय तिवारी लंबे समय तक राजद का प्रमुख चेहरा रहे। इससे पहले इस्तीफा देते समय उन्होंने बताया कि 2014 में जब राजद कठिन दौर से गुजर रही थी, तब पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी से इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया और पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का काम किया।

Mrityunjay Tiwari 4 22Scope News

Mrityunjay Tiwari 1 22Scope News

मृत्युंजय तिवारी ने कहा- वर्ष 2022 में जब पार्टी के कई विधायक अलग हो गए थे और संगठन मुश्किल दौर में था

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि वर्ष 2022 में जब पार्टी के कई विधायक अलग हो गए थे और संगठन मुश्किल दौर में था, तब भी उन्होंने पूरी निष्ठा से पार्टी के पक्ष को मजबूती से रखा। लेकिन पिछले सात-आठ महीनों से उनके साथ लगातार अपमानजनक व्यवहार किया गया, जिससे वे बेहद आहत थे।

Mrityunjay Tiwari 2 22Scope News

Mrityunjay Tiwari 3 22Scope News

अपनी नाराजगी कई वरिष्ठ नेताओं के सामने रखी व तेजस्वी यादव को भी स्थिति से अवगत कराया – मृत्युंजय तिवारी

उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपनी नाराजगी कई वरिष्ठ नेताओं के सामने रखी और तेजस्वी यादव को भी स्थिति से अवगत कराया, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनके मुताबिक, पार्टी में कुछ नेताओं का इतना प्रभाव बढ़ गया है कि उनकी बात ही अंतिम मानी जाती है और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है।

Mrityunjay Tiwari 5 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बाद RJD में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष ने किया इनकार

Gaya Bank Fraud ED Search: बैंक फ्रॉड केस में ED का...

Gaya Bank Fraud ED Search: गया में कथित बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी,...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में पितृपक्ष मेले की ऐसी...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:  विश्व प्रसिद्ध गयाजी पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 25 सितंबर...

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...