मुख्यालय का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द, 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश

पटना : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद राजधानी पटना और बिहार के कई जिलों में छात्रों के आंदोलन और प्रदर्शन की संभावनाओं को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लिया है। अगले आदेश तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। केवल विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश की अनुमति दी जाएगी।

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी क्षेत्रीय IG, DIG व SP को विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी क्षेत्रीय आईजी, डीआईजी और एसपी को विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और अन्य संवेदनशील गतिविधियों को देखते हुए पुलिस बल को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के लिए कहा गया है।

Bihar Police 1 22Scope News

प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में लगातार फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया गया है

साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में लगातार फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया गया है। फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी करने को कहा गया है, ताकि भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। गलत सूचना फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है।

Bihar Police 2 22Scope News

पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद जिलों में छात्र संगठनों की गतिविधियों और उनके कार्यक्रमों की जानकारी जुटाने का काम तेज कर दिया गया है

पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद जिलों में छात्र संगठनों की गतिविधियों और उनके कार्यक्रमों की जानकारी जुटाने का काम तेज कर दिया गया है। वहीं, दंगा नियंत्रण वाहन, वाटर कैनन और अन्य आवश्यक संसाधनों को भी 24 घंटे तैयार स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Bihar Police 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा Live : आखिरी दिन भी बवाल, छात्रों पर फायरिंग के मुद्दे पर हंगामा

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...