Commercial Advertisment

धान बेचने के नाम पर ₹4.65 लाख ठगे

रांची: अपर बाजार के बड़ालाल स्ट्रीट निवासी व्यवसायी सुशील पोदार ने धान बेचने के नाम पर 4.65 लाख रुपये ठगी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है.

केस में उन्होंने आरोपी नवादा निवासी दीपक कुमार, पटना निवासी पप्पू सिंह, आदित्य और असलम आलम को बनाया है.
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि नवादा के कादिरगंज रोड स्थित चंदन भंडरा के मालिक दीपक कुमार से धान की एक लरी 25 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने को लेकर बात हुई थी.

इसके बाद उन्होंने उक्त राशि अग्रिम के रूप में भेज दी थी. पैसा भेजने के बाद जब दीपक कुमार से उनकी बात हुई. तब उन्होंने बताया कि मनीष ट्रांसपोर्ट के मालिक पप्पू सिंह द्वारा ट्रक के मालिक आदित्य के ट्रक में धान की लरी लोड करायी जा रही है. ट्रक का चालक असलम आलम गाड़ी लेकर जाने वाला है.

ट्रक में धान की लरी लोड होने पर दीपक कुमार ने इसका कुल वजन 24.625 मीट्रिक टन बताया. साथ ही दीपक ने शिकायतकर्ता से यह भी कहा कि पूरा पैसा भेज दीजिए, गाड़ी चली जायेगी.

इस पर शिकायतकर्ता ने कहा कि वह एक आदमी पूरा पैसा पेमेंट करने के लिए भेज रहे हैं. लेकिन राशि भुगतान करने के दौरान दीपक कुमार ने कहा कि अब धान की कीमत बढ़ गयी है. ्इर

सलिए अधिक भुगतान करना होगा. पहले से निर्धारित मूल्य पर धान मांगने पर दीपक ने ट्रक में लोड माल को अपने गोदाम में अनलोड करवा लिया. इसके बाद पैसा वापस मांगने पर शिकायतकर्ता को धमकी देने के साथ गाली- गलौज की गयी.

Rohtas ATM Robbery Case: 38 लाख की लूट, दो गिरफ्तारी और...

Rohtas ATM Robbery Case: बिहार के रोहतास जिले में एटीएम लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।...

Nishant Kumar Sasaram Visit: सासाराम पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, सरदार...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम पहुंचे। यहां उन्होंने तकिया बाजार में आयोजित...

बिहार बना National Red Run 4.0 का मेजबान, 32 राज्यों के...

National Red Run 4.0 Patna: बिहार ने राष्ट्रीय स्तर के नेशनल रेड रन 4.0 की मेजबानी करते हुए HIV संक्रमण के प्रति जागरूकता और...