सरकार की ओर से धान क्रय की प्रक्रिया शुरू

रांची: सरकार की ओर से धान क्रय की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. राज्य में 15 दिसंबर से किसानों से धान खरीद की तैयारी चल रही है. इसको लेकर राइस मिलरों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है.

धान क्रय स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। आर्द्रता को नापने के लिए उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया चल रही है.

इधर पिछले साल धान बेचनेवाले 3,659 किसानों के दूसरी किस्त व बोनस की 27.91 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हो पाया है. पिछले साल 31,760 किसानों से 17.16 लाख क्विंटल धान की खरीद की गयी थी.

लगभग 11 माह बीतने के बावजूद अब तक धान बेचने वाले 28,101 किसानों को ही पूरी राशि का भुगतान हो पाया है.

सुखाड़ की वजह से पिछले साल धान क्रय का लक्ष्य आठ लाख क्यिंटल से घटा कर 36.30 लाख क्विंटल करने को कार्यवाही चल रही है. धान क्रय के लक्ष्य को आठ लाख क्विंटल किया गया था.

इसके बावजूद लक्ष्य का 50 प्रतिशत से भी कम धान की खरीद हो पायी थी. सरकार की ओर से धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 व बोनस के रूप में 10 रुपये (2050) प्रति क्विंटल की दर से भुगतान की राशि तय की थी.

किसानों को धान क्रय के समय ही न्यूनतम समर्थन मूल्य की आधी राशि का भुगतान करने का प्रावधान किया गया था. वहीं शेष राशि का भुगतान तीन माह के अन्दर था

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...