पटनाः बिहार में जारी शराबबंदी के बीच शराब की तस्करी पर विराम लगता दिख नहीं रहा. हर दिन बिहार के किसी न किसी कोने से शराब की बरामदगी आम बात है. शराब तस्करों द्वारा तस्करी के अजीबो गरीब रास्ते निकाले जाते रहे है. पुलिस और शराब तस्करों के बीच नुकाछुपी का यह खेल अब आम बात हो गई है.
शराब के उपर नारियल का बोरा लाद ढोया जा रहा शराब

मधेपुराः उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए घैलारढ़ थाना के क्षेत्र में एक मालवाहक पिकअप से 882 लीटर विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है. शराब की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये आंकी जा रही है. बताया जा रहा है कि विदेशी शराब के उपर नारियल का बोरा लाद कर शराब ढोया जा रहा था. इस मामले में तस्कर कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पटना साहिब स्टेशन के पास से करोड़ों का शराब बरामद
पटनाः चौक थाना के एसआई रमेश कुमार ने नियमित गस्ती के दौरान एक हरियाणा नंबर कंटेनर से करोडों रुपये का शराब जब्त किया. बरामद शराब का ब्रांड मैडेवल और इंपिरियम ब्लू है. एसआई रमेश कुमार ने बताया कि इसकी कीमत करोड़ों में होगी.
रिपोर्टः उमेश चौबे/ राजीव रंजन


