मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान जहानाबाद जिले को दी 252 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 73 योजनाओं का किया शिलान्यास

जहानाबाद : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में जहानाबाद जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों का सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पाद केंद्र का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने जहानाबाद पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर में जीविका दीदियों का सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पाद केंद्र का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पाद केंद्र का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने वहां स्कूली बच्चों के लिए बनाए जा रहे ड्रेस के संबंध में भी जानकारी ली। सिलाई केंद्र से जुड़ी जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग अच्छे से काम करिए, सरकार हर तरह की सुविधा उपलब्ध करा रही है। आपलोगों को स्व-रोजगार देने हेतु सरकार हर संभव कार्य कर रही है।

CM Jehanabad 1 22Scope News

CM Jehanabad 4 22Scope News

मुख्यमंत्री ने जिले में चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक कार्यों की ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने जिले में चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी ली। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने जहानाबाद जिला में एनएच-110 से एसएस कॉलेज तक पथ निर्माण कार्य, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य, घोसी के अधीन मंडई वीयर एवं उससे निकलनेवाली दायां एवं बायां मुख्य नहर प्रणाली तथा संरचनाओं का निर्माण कार्य, प्रखंड सह अंचल कार्यालय काको, घोसी, मखदुमपुर के भवन का निर्माण कार्य सहित अन्य विकासात्मक योजनाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सभी योजनाओं को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

CM Jehanabad 2 22Scope News

CM Jehanabad 3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक कार्य से संबंधित स्टॉलों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर जहानाबाद जिले के लिए 70 करोड़ रुपए की लागत से 88 योजनाओं का उद्घाटन एवं 182 करोड़ रुपए की लागत से 73 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक कार्य से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया। जीविका के स्टॉल के निरीक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन कार्य से जुड़े हुए विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपने महिलाओं की तरक्की के लिए काफी काम किया है। हम सभी जीविका दीदियां आपकी कृपा से जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग ऐसे ही काम करते रहिए और आगे बढ़िए।

CM Jehanabad 5 22Scope News

CM Jehanabad 6 1 22Scope News

 

मुख्यमंत्री ने 9066 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 145 करोड़ का सांकेतिक चेक किया प्रदान

मुख्यमंत्री ने 9066 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 145 करोड़ रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के उद्यमियों के बीच एक करोड़ 82 लाख रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उद्योग विभाग और समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किया।

CM Jehanabad 7 1 22Scope News

CM Jehanabad 8 22Scope News

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान जहानाबाद जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के दौरान जहानाबाद के गांधी मैदान से जहानाबाद जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान जहानाबाद जिले की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 की योजनाओं तथा सात निश्चय-3 की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जिले में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी।

CM Jehanabad 9 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें। सात निश्चय-2 के तहत जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत जो योजनाएं निर्धारित की गई हैं उस पर बेहतर ढंग से कार्य शुरू करें। अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित कर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के हित में कार्य कर रही है, उसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।

CM Jehanabad 10 22Scope News

समृद्धि यात्रा के तहत जहानाबाद में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जहानाबाद जिला के गांधी मैदान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग बड़ी संख्या में आए हैं आप सबका अभिनंदन करते हैं। आप सब जानते हैं कि 24 नवंबर 2005 को पहली बार एनडीए सरकार बनी तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। याद है ना पहले क्या स्थिति थी? पहले बहुत बुरा हाल था? लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में कितना विवाद होता था। कितना हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता था? पढ़ाई का क्या हाल था? बहुत कम बच्चे पढ़ते थे। बहुत कम पढ़ाई होती थी। पहले इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। सडकें बहुत कम थीं और जो थीं उनका बुरा हाल था। बिजली बहुत कम जगह थी। अब किसी प्रकार के डर एवं भय का वातावरण नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारा एवं शांति का माहौल है। पहले कितना हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता था, इसलिए वर्ष 2006 से ही कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू की गयी है। बड़े पैमाने पर कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा चुकी है। अब कोई झगड़ा झंझट नहीं होता है।

CM Jehanabad 11 22Scope News

CM नीतीश के साथ डिप्टी सीएम, कई मंत्री, विधायक और कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री सह जहानाबाद जिला के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी, विधायक राहुल शर्मा, विधायक ऋतुराज कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह, जहानाबाद जिला की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय और जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान औरंगाबाद जिले को दी 678 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 262 विकास योजनाओं का किया उ‌द्घाटन व शिलान्यास

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

Highlights

Saffrn

Trending News

West Bengal Political Satire: भतीजे के मोह में दीदी ने गढ़ा...

  बंगाल की राजनीति में बड़ा सत्ता संघर्ष। कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी अब दीदी की सत्ता के सबसे बड़े चुनौतीकर्ता...

Tender Scam Case: ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाले के आरोपी इंजीनियर...

ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाला मामले में आरोपी सहायक अभियंता रामपुकार राम ने पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने शर्तों के साथ जमानत...

Treasury Scam Investigation: बोकारो ट्रेजरी अवैध निकासी मामले की जांच तेज,...

 बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में अवैध निकासी मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम बोकारो पहुंची। हजारों पन्नों के दस्तावेजों की जांच होगी।Treasury...

Road Accident: गिरिडीह के इसरी बाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक...

 गिरिडीह के निमियाघाट स्थित इसरी बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को कुचला। हादसे में 5 लोगों की मौत, 20...

CBI Closure Report: सफायर स्कूल छात्र विनय महतो मौत मामले में...

 रांची के चर्चित विनय महतो मौत मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। एजेंसी को हत्या या साजिश के कोई ठोस सबूत नहीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img