पटना को जाम से राहत, 20 नए ट्रैफिक सिग्नल और CCTV से बदलेगी राजधानी की तस्वीर

पटना : राजधानी पटना के अंदरूनी और बाहरी इलाकों को जाम से मुक्त कराने के लिए व्यापक स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही पटना नगर निगम के प्रमुख इलाकों खासकर बाहरी यानी बाईपास, जीरो माईल समेत ऐसे अन्य स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल और उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। रोजाना जाम का झाम झेलने वाले ऐसे 20 से अधिक खास प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं, जहां जल्द ही ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी जानकारी एडीजी (ट्रैफिक, मॉर्डनाइजेशन और एससीआरबी) सुधांशू कुमार ने दी। पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर रोजाना जाम लगने से लोगों को बेहद परेशानी उठानी पड़ती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए यह पहल की जा रही है।

वर्तमान में पटना नगर निगम के क्षेत्र में 30 प्वाइंट ऐसे हैं, जहां सिग्नल और सीसीटीवी कैमरे लगा चुके हैं – ADG

एडीजी ने कहा कि वर्तमान में पटना नगर निगम के क्षेत्र में 30 प्वाइंट ऐसे हैं, जहां सिग्नल और सीसीटीवी कैमरे लगा चुके हैं। इनकी मदद से ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने समेत अन्य सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पटना समेत सभी चार स्मार्ट सिटी और तमाम प्रमंडलीय मुख्यालयों में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए चिन्हित किए गए सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कमैरे और सिग्नल लगाने की योजना है। उच्च क्षमता वाले इन सीसीटीवी कैमरों की मदद से नियम तोड़ने वाले वाहनों की पहचान कर उनका पूरा विवरण निकाला जाता है और फिर इसके आधार पर जुर्माना किया जाता है या कार्रवाई की जाती है।

नौबतपुर में बनेगा बीसैप-1 का मुख्यालय

बिहार विशेष सहायक पुलिस (बीसैप)-1 का कार्यालय पटना के पास नौबतपुर में बनने जा रहा है। यहां इसके लिए 30 एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है और इसके लिए 40 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दे दी गई है। इसके अलावा पिछले तीन महीनों के दौरान 49 करोड़ 78 लाख रुपए के अलग-अलग भवनों की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। इसमें चार थाना भवन, एक एसपी आवास सह कार्यालय और दो अनुमंडल स्तरीय कार्यालय शामिल हैं। इन स्भी स्थानों पर जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सभी थानों के भवन तीन मंजिला होंगे और इनमें सभी जरूरी फर्निचर भी लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान जहानाबाद जिले को दी 252 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 73 योजनाओं का किया शिलान्यास

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...