इंटर रिजल्ट : बगहा की बेटी का जलवा, नसरीन परवीन ने बिहार में पाया 5वां स्थान

बगहा : सोमवार को जैसे ही इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, बगहा दो प्रखंड के एक परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बरवल की छात्रा नसरीन परवीन ने कला संकाय में 477 अंक हासिल कर बिहार में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। नसरीन की इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया

परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। गांव और स्कूल में भी जश्न जैसा माहौल देखा गया। छात्रा नसरीन परवीन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल हुआ है।विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रा की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि नसरीन शुरू से ही मेधावी रही है और उसकी मेहनत का ही यह परिणाम है।

Bagaha Result 1 22Scope News

Bagaha Result 2 22Scope News

यह भी पढ़े : इंटर के रिजल्ट में गयाजी के आर्ट्स में बनी बिहार टॉपर निशु कुमारी, परिवार में हर्षोल्लास

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...