रांची : जेएमएम सुप्रीमों शिबू सोरेन की बहू और विधायक सीता सोरेन ने कहा है कि पार्टी बेईमानों और दलालों के चंगुल में चली गई है. उन्होंने कहा कि अगर यही स्थिति रही तो पार्टी कई गुटों में बंट जाएगी. सीता सोरेन ने शिबू सोरेन से पार्टी बचाने की अपील करते हुए कहा कि जिस जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए झारखंड का गठन किया वो झारखंड अब चीख रही है. सीता सोरेन ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है कि इसी चीख को सुनकर दुर्गा सोरेन सेना का गठन किया गया है.

हालांकि उन्होनें किसी का नाम लेकर हमला नही बोला है, लेकिन उनका इशारा साफ तौर से मौजूदा नेतृत्व की तरफ है. सीता सोरेन का ये बयान 7 सदस्यों को पार्टी से निष्कासित करने के फैसले के बाद आया है. बता दें कि पार्टी विरोधी कार्य को लेकर जेएमएम ने दो केंद्रीय सदस्य और पंकज मिश्रा समेत 7 सदस्यों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. सीता सोरेन के इस बयान पर पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन राजनीतिक हलको में कई मायने निकाले जा रहे है.
रिपोर्ट : शहनवाज
Sahibganj- प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यवसायी संजय दीवान के घर ईडी का छापा


















