Advertisment

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल कॉलेजों का होगा विकास

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के निर्देश दिये।


 Health Infra Boost पटना: पटना में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सम्राट चौधरी ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निजी भागीदारी यानी PPP मॉडल के तहत ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल कॉलेजों का विकास किया जायेगा, ताकि राज्य में चिकित्सा शिक्षा और इलाज की सुविधाओं का विस्तार हो सके।

संकल्प सभागार में आयोजित इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की प्रगति के साथ-साथ भविष्य की कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।

Health Infra Boost:जिला अस्पतालों में रेफरल सिस्टम सुधारने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाये, ताकि उन्हें बड़े अस्पतालों की ओर अनावश्यक रूप से रेफर न किया जाये। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जिला एवं अनुमंडलीय अस्पतालों में 15 अगस्त तक ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, जिससे अनावश्यक रेफरल पर प्रभावी रोक लग सके।

उन्होंने जिलाधिकारियों को इस पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी भी सौंपी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर जवाबदेही तय करना जरूरी है।


Key Highlights

  • PPP मॉडल के तहत ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल कॉलेज विकसित होंगे

  • जिला और अनुमंडलीय अस्पतालों में अनावश्यक रेफरल रोकने का निर्देश

  • 15 अगस्त तक नई रेफरल व्यवस्था लागू करने की समयसीमा तय

  • निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों को तेजी से पूरा करने पर जोर

  • ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता


Health Infra Boost:मेडिकल कॉलेज और अस्पताल निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभागीय योजनाओं, सर्विस डिलीवरी, संगठनात्मक ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से जुड़ी अद्यतन जानकारी दी।

Health Infra Boost:ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर बना रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में लोगों को सुलभ, पारदर्शी और आधुनिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Highlights

12th Wage Agreement Coal Workers: धनबाद में अखिल भारतीय खदान मजदूर...

12th Wage Agreement Coal Workers: कोयला नगर स्थित जुबली हॉल में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की ओर से मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया...

Khilari TSPC Naxal Search Operation: खलारी में टीएसपीसी गतिविधि की सूचना...

Khilari TSPC Naxal Search Operation: रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में टीएसपीसी उग्रवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीमावर्ती...

Joymoti Elephant Airlift: बाढ़ में घायल हथिनी ‘जॉयमोती’ को एयरलिफ्ट कर...

Joymoti Elephant Airlift: नागालैंड में जुलाई की भीषण बाढ़ के दौरान तेज पानी में बहकर गंभीर रूप से घायल हुई 53 वर्षीय हथिनी ‘जॉयमोती’...