Munger में लूटपाट के दौरान अपराधियों की गोलीबारी में 1 घायल, UP से आए थे शादी में….

मुंगेर: Munger में अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो चुके हैं। पुलिस एक घटना को सुलझा भी नहीं पाती है कि सुशासन से बेखौफ अपराधी दूसरी हिंसक घटना अंजाम दे देते हैं। ताजा मामला है मुंगेर से जहां अपराधियों ने बांका से शादी कर यूपी लौट रहे बारात के साथ लूटपाट करने के साथ ही दूल्हा के जीजा को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी व्यक्ति का ईलाज सफियाबाद स्थित मुंगेर इमरजेंसी अस्पताल में किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

बताया जाता है कि मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 80 कोदरकट्टा पुल के निकट बीती रात्रि बांका से शादी करके मुंगेर होते हुए एक गाड़ी से उत्तर प्रदेश दूल्हा-दुल्हन के साथ जा रहा था। एनएच 80 के कोदरकट्टा पुल के नजदीक सशस्त्र अपराधियों ने पहले ईंट से शीशा तोड़ डाला, उसके बाद दूल्हा, दुल्हन, सहित सभी बारातियों से मोबाइल, रुपये, अंगूठी सहित अन्य सामान लूट लिया। जब दूल्हा के जीजा ने अपराधियों का विरोध किया तो अपराधियों ने उसको गोली दी। गोली गर्दन में लगी है।

घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के महुवा जिला निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। गाड़ी में सवार घायल के मौसेरे भाई बाबूलाल गुप्ता ने बताया कि वे अपने रिश्तेदार होरीलाल गुप्ता को लेकर बिहार के बांका जिले के रजौन में शादी के लिए आए थे। जहां 17 जनवरी को मंदिर में शादी संपन्न होने के बाद वे बांका जिले से यूपी जा रहे थे, तभी देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 80 पर कलारामपुर के निकट चार नकाबपोश अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर पत्थरों से हमला किया। जिसमें चालक की ओर का कांच टूट गया। जिससे वाहन की गति धीमी हो गई।

इस स्थिति का लाभ उठाते हुए एक अपराधी ने चालक पर बंदूक तान दी। इसके बाद अन्य अपराधियों ने सभी यात्रियों की तलाशी ली और मोबाइल, अंगूठी तथा पैसे लूट लिए। इस दौरान जितेंद्र जो दूसरी गाड़ी में सवार थे। बाहर निकलकर अपराधियों का विरोध करने लगे तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। स्थानीय लोगों की सहायता से जितेंद्र को सफियाबाद मुंगेर के इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के पश्चात जब पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस बरामद किया है। इस बावत एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि कुछ लोग यूपी के बांदा जिले से बांका के रजौन में शादी के लिए आए थे जिनके लौटते वक्त अपराधियों ने लूटपाट के साथ ही गोलीबारी की। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   क्या Lalu अब राजनीतिक निर्णय लेने में सक्षम नहीं है? हिलसा में जदयू ने शक्ति सिंह को दी नसीहत

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Munger Munger Munger Munger Munger

Munger

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...