10 बालू लदे 407, ट्रक और हाईवा जब्त, बालू माफियाओं में मचा हड़कंप

धनबाद: कोयलांचल में अवैध बालू के कारोबार पर अंकुश लगाते हुए जिला खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 10 बालू लदे 407,ट्रक और हाईवा को जब्त किया. खनन विभाग की  इस कार्रवाई से अवैध बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया. जब्त किए गए सभी वाहनों को धनबाद सदर थाना ले जाया गया. पकड़े गए बालू लदे वाहनों के पास वैध माइनिंग चालान नहीं था, जिसकी वजह से यह कार्रवाई की गई. खान निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से बालू के कारोबार की सूचना मिली थी जिस पर कार्यवाई की गई.

रिपोर्ट : राजकुमार

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...