भोजपुर: यक्ष्मा उम्मूलन के लिए 100 दिन के जन भागीदारी अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन आरा के सांसद सुदामा प्रसाद, जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन ने आरा सदर अस्पताल कैंपस में स्थित यक्ष्मा कोषांग में किया एवं जिले में प्रचार प्रसार गाड़ी को हरी झड़ी दिखा कर रवाना किया। जिला पदाधिकारी ने टीबी रोग पर विशेष चर्चा किया। डॉ अवसार अहमद संचारी रोग पदाधिकारी (यक्ष्मा) द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं जिल से यक्ष्मा उन्मूलन हेतु उपस्थित गणों को संकल्प दिलाया गया साथ ही टीबी चैंपियन/ निश्चय मित्रों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
साथ ही यक्ष्मा मरिजों को पोषण आहार दिया गया। इस अभियान में जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थान में टीबी रोगियों की पहचान, निदान और उपचार को सुनिश्चित करने के साथ ही आम लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है। इस जन भागीदारी अभियान के तहत टीबी रोगियों की पहचान करना टीबी से होने वाली मृत्युदरं को कम करना संक्रमित होने से रोकन के लिए प्रयास तेज करना है।
जनभागीदारी को केंद्रित गतिविधियों को कैलेंडर इस अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियों के अन्तर्गत 7 दिसंबर 2024 को अभियान की शुभारंभ, 08 से 22 दिसंबर तक जोखित वाली जनसंख्या को प्रेरित करना, 23 से डो दिसंबर तक प्रभावशाली व्यक्यिों, धर्मगुरूओं एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी, 01 से 12 जनवरी 2025 तक निर्वाचित प्रतिनिधिं का सहयोग, 13 से 24 जनवरी 2025 तक प्रभावशाली व्यक्यिों एवं युवाओं की भागीदारी
25 से 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस के दौरान टीबी संदेश, 27 से 2 फरवरी 2025 तक सरकारी विभागों में निःक्षय शपथ, 03 से 25 फरवरी 2025 तक स्वा संस्थान में निःक्षय शिविर, 25 से 28 2025 तक मीडिया की भागीदारी 1 से 7 मार्च 2025 निश्चय मित्र की खोज एवं 8 मार्च से 23 मार्च तक स्कूल, कॉलेज आदि में प्रचार प्रसार 24 मार्च 2025 को अभियान का समापन किया जाएगा।
उक्त अभियान के कार्यक्रमों में अपर मुख्य चिकत्सा पदाधिकारी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, डब्ल्यूएचओ सलहाकार डॉ बी सौरभ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक / स्वास्थ्य प्रबंधक, जिला यक्ष्मा केन्द्र के कर्मीगण, डीएफवाई भोजपुर टीम की उपस्थिति रही।
यह भी पढ़ें- Nawada में तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव बरामद
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट
TB TB TB TB
TB


















