नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक, आईजी डॉ. माईकलराज एस. ने दिए सख्त निर्देश

रांची. झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) डॉ. माईकलराज एस. की अध्यक्षता में आज पुलिस मुख्यालय, रांची स्थित सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 10 जून 2025 को पूर्व में दिए गए निर्देशों की अनुपालन समीक्षा के तहत आयोजित की गई।

नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक

बैठक में पलामू क्षेत्र में सक्रिय माओवादी और स्प्लिंटर ग्रुप्स के खिलाफ अभियान तेज करने पर जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षकों ने अवगत कराया कि इस वर्ष अब तक जमानत पर रिहा हुए नक्सलियों एवं उनके सहयोगियों का सत्यापन किया जा चुका है, जिस पर आईजी अभियान ने नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, CLA Act एवं UAP Act के तहत दर्ज 17 लंबित मामलों के अनुसंधान को शीघ्र पूर्ण कर त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए। फरार नक्सलियों के खिलाफ जारी इस्तेहार और कुर्की-जप्ती की भी समीक्षा की गई और उनके खिलाफ इनाम प्रस्ताव समर्पित करने के निर्देश भी जारी किए गए। बैठक में दूरदराज के क्षेत्रों में स्थापित पुलिस पिकेट्स की वर्तमान व्यवस्थाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।

सौरभ सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...

Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...