बिहार के 12 बीजेपी नेताओं को मिली Y कैटेगरी की सुरक्षा

पटना : अग्निपथ योजना के विरोध के बाद बिहार के 12 बीजेपी नेताओं को वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिली है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन नेताओं को सीआरपीएफ की सुरक्षा दी है.

इन नेताओं में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, दोनों डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद

और रेणु देवी, बीजेपी के फायर ब्रांड विधायक हरि भूषण ठाकुर,

दरभंगा से बीजेपी विधायक संजय सरावगी, दीघा से विधायक संजीव चौरसिया,

दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर, बीजेपी एमएलसी अशोक अग्रवाल और

बीजेपी एमएलसी दिलीप जयसवाल शामिल हैं. CRPF के 12 जवान इनकी सुरक्षा में रहेंगे. बिस्फी के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है.

दरअसल, अग्निपथ आंदोलन के दौरान जिस तरीके से शुक्रवार को बेतिया में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल और उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर उग्र छात्रों के द्वारा हमला किया गया उसके बाद ही केंद्र सरकार ने बीजेपी के नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया.

संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार पर बोला हमला

गौरतलब है कि डॉ. संजय जायसवाल ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि अग्निपथ आंदोलन के दौरान बिहार में चुन-चुनकर केवल बीजेपी के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है और उनके आवास पर हमला बोला जा रहा है.

अबतक 138 FIR और 718 गिरफ्तार

बिहार में अग्निपथ योजना के विरोध में लगातार हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. राज्य में अब तक हिंसक प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ अबतक 138 एफआईआर दर्ज की गई हैं. साथ ही 718 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. बिहार के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और वीडियो फुटेज के आधार हिंसा करने वालो की पहचान की जा रही है.

15 जिलों में इंटरनेट सेवा सस्पेंड

बिहार सरकार ने अग्निपथ के विरोध में हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए 15 जिलों में इंटरनेट सेवा सस्पेंड कर दी है. बिहार के 15 जिलों में इंटरनेट सेवा 19 जून तक सस्पेंड रहेगी.

रिपोर्ट: शक्ति

बिहार में खुल सकते हैं सभी शिक्षण संस्थान, CMG की बैठक में लिया जा सकता है फैसला

Saffrn

Trending News

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img