बाल सुधार गृह से 12 बच्चे फरार, गार्ड पर हमला कर दीवार फांद भागे, 5 गिरफ्तार – 7 अब भी फरार

बाल सुधार गृह से 12 बच्चे फरार, गार्ड पर हमला कर दीवार फांद भागे, 5 गिरफ्तार, 7 अब भी फरार

दरभंगा : लहेरियासराय स्थित बाल सुधार गृह से मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां रह रहे 12 बाल अपराधियों ने मिलकर गार्ड पर हमला किया और ऊँची दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

DIARCH Group 22Scope News

देर रात बाल सुधार गृह से 12 कैदी फरार 

सूत्रों के अनुसार, देर रात करीब 11 बजे बाल सुधार गृह में तैनात सुरक्षा गार्डों पर अचानक कुछ बच्चों ने हमला कर दिया। हाथ में आए डंडों और ईंटों से हमला कर गार्डों को घायल कर दिया गया। इसके बाद मौका पाकर 12 बच्चे पीछे की दीवार फांदकर भाग निकले।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पांच बच्चों को गिरफ्तार किया 

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू की। अब तक 5 फरार बच्चों को पुलिस ने पकड़ कर वापस बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि शेष 7 बच्चों की तलाश जारी है।

सभी थानों को किया गया अलर्ट

एसएसपी दरभंगा जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि “बाल सुधार गृह से कुल 12 बच्चे फरार हुए थे। पुलिस टीमों ने अब तक 5 बच्चों को पकड़ लिया है। बाकी बचे बच्चों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सभी थानों को अलर्ट किया गया है।”

पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया 

घटना के बाद पूरे लहेरियासराय क्षेत्र में पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था लंबे समय से कमजोर बताई जा रही थी। कई बार अंदर अनुशासनहीनता और कर्मियों की लापरवाही की शिकायतें सामने आती रही हैं।

ये भी पढ़े :  चुनाव से पहले तेजस्वी की गुगली, आघी आबादी करेगी बोल्ड या पहनायेगी ताज ? जनिये क्या कहते है आंकड़े

वरूण ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

कटिहार में जनजातीय गरिमा उत्सव की तैयारी, 18 से 25 मई...

कटिहार : कटिहार जिले में जनजातीय समाज तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है।...

Love Affair Drama: प्रेम विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर...

 जामताड़ा के युवक और डुमरी की युवती के प्रेम प्रसंग में धनबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों अलग-अलग दिनों में मोबाइल टावर...

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में 20 मई को...

झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। 20 मई को रांची समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

शिक्षा के नाम पर वसूली, एडमिशन के लिए हेडमिस्ट्रेस ने मांगे...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी प्रखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरहुलिया...

CBSE Result 2026: Revaluation फीस में बड़ी राहत, अब 25 रुपये...

 CBSE ने 12वीं के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए पुनर्मूल्यांकन फीस घटा दी है। अब स्कैन कॉपी और रीचेकिंग सस्ती होगी।CBSE Result 2026...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img