अररिया में सीएम की यात्रा से पहले बमबाजी, 12 घायल

ARARIYA: अररिया में सीएम की समाधान यात्रा से पहले रानीगंज में गोलीबारी और बमबाजी की घटना हुई. इस घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गये. बमबाजी और गोलीबारी के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस पूरे घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

अररिया: दो पक्षों में हिंसक झड़प में चली कई राउंड गोली

arariya golibari 22Scope News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा से ठीक एक दिन पहले अररिया के रानीगंज के जगता पलार गांव में दो पक्षो में हिंसक झड़प हुई जिसमें एक पक्ष के द्वारा कई राउंड गोलीबारी और बमबाजी की घटना हुई. इसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए. बमबाजी और गोलीबारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस पुरे मामले में अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने फोन पर बताया कि इस वारदात में अबतक 8 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है जबकि कुल 62 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई गयी है.


घटना में 4 लोग गंभीर रुप से घायल


इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं

जिनका इलाज रानीगंज अस्पताल में चल रहा है.

बताया जा रहा है कि यह हिंसक झड़प चुनावी रंजिश को लेकर हुई है.

तस्वीर में साफ तौर पर आप देख सकते हैं कि किस तरीके से गांव के लोग दहशत में है.

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...