Advertisement
Advertisement

South Korea के Plane crash में 120 मौतों की हुई पुष्टि, 179 के मरने की आशंका

डिजिटल डेस्क :  South Korea के Plane crash में 120 मौतों की हुई पुष्टि, 179 के मरने की आशंका। South Korea के मुआन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को हुए Plane crash की घटना में बड़ी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया गया है कि हादसे में अब तक 120 लोगों को मरने की सूचना है।

इस बीच इस  Plane crash में मरने वालों की संख्या में अभी और बढ़ोत्तरी होने की आशंका जताते हुए 179 लोगों के मारे जने का अंदेशा व्यक्त किया गया है। कहा गया कि इस Plane crash में सब कुछ खत्म हो चुका है।

South Korea के Plane crash के बारे में आधिकारिक बयान जानिए…

रविवार को हुए South Korea के Plane crash के बारे में आधिकारिक बयान के मुताबिक, सिर्फ 2 लोगों के जिंदा बच निकलने की शुरूआती जानकारी ही आखिरी है। हादसे में सबकुछ खत्म हो चुका है। पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों की मानें तो बाकी यात्रियों के बचे होने की उम्मीद बहुत कम ही है। इस Plane crash में मरने वालों में अधिकांश South Korea के ही नागरिक थे।

South Korea के दक्षिण-पश्चिम में स्थित मुआन हवाई अड्डे पर रविवार सुबह 181 लोगों को ले जा रहा एक यात्री विमान crash हो गया। इसमें 179 लोगों के मारे जाने की आशंका है।  इससे पहले इस Plane crash की घटना में पहले 28, फिर 47  और कुछ समय बाद 85 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी।

दक्षिण कोरिया में हुए विमान हादसे के खौफनाक मंजर की ताजा तस्वीर।
दक्षिण कोरिया में हुए विमान हादसे के खौफनाक मंजर की ताजा तस्वीर।

South Korea के मुआन  एयरपोर्ट पर कुछ इस तरह हुआ Plane crash…

South Korea के मुआन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को हुए Plane crash की घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसलकर बाउंड्री वॉल से टकरा गया। बाउंड्री वॉल से टकराने के बाद विमान में आग लग गई। इसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई।

विमान में आग लगने के बाद आसमान धुएं के गुबार से भर गया। South Korea में  हुए इस Plane crash की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया है। Plane crash की घटना की शिकार हुई फ्लाइट में 175 यात्रियों के सवार होने की बात सामने आई। साथ ही 6 क्रू मेंबर भी सवार थे। यानी Plane crash के समय इस विमान में कुल 181 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि  जेजू एयर की उड़ान संख्या 2216 विमान बैंकॉक से वापस दक्षिण कोरिया आ रहा था। लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसलकर बाउंड्री वॉल से टकरा गया और विमान में आग लग गई।

दक्षिण कोरिया में हुए विमान हादसे के खौफनाक मंजर की ताजा तस्वीर।
दक्षिण कोरिया में हुए विमान हादसे के खौफनाक मंजर की ताजा तस्वीर।

South Korea के Plane crash में  सिर्फ 2 लोगों के ही  जिंदा बचने की सूचना, लगातार किया जा रहा अपडेट..

इस बीच South Korea के Plane crash  के बाद मौके पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान राहत और बचाव टीमों ने दो व्यक्ति के जिंदा पाया है। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए शिफ्ट किया गया है।

इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे राहत और बचाव कर्मियों ने शुरू में ही कहा था कि इस Plane crash की घटना में बहुत कम लोगों के ही जीवित बचने के आसार हैं एवं  इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, South Korea के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मू ने तत्काल इस विमान हादसे पर दुख जताते हुए मुआन एयरपोर्ट पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन और बचाव  के सभी प्रयासों के आदेश दिए। साथ ही वह खुद ही रेस्क्यू ऑपरेशन पर लगातार अपडेट ले रहे हैं ताकि हादसे में जीवित बचे हर शख्स को तुरंत सेफ स्थान पर शिफ्ट किया जाए।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...