South Korea के Plane crash में अब 85 मौतों की पुष्टि

डिजिटल डेस्क : South Korea के Plane crash में अब 85 मौतों की पुष्टि। South Korea के मुआन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को हुए Plane crash की घटना में बड़ी जनहानि की पुष्टि की गई है। इस  Plane crash की घटना में मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी की पुष्टि हुई।

अब मृतकों की संख्या 85 होने की पुष्टि की गई है। इससे पहले इस Plane crash की घटना में पहले 28 और फिर 47  लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी।

South Korea के Plane crash में 2 लोगों के जिंदा बचने की सूचना…

इस बीच South Korea के Plane crash की घटना को लेकर ताजा अपडेट के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान राहत और बचाव टीमों ने दो व्यक्ति के जिंदा पाया है। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए शिफ्ट किया गया है।

इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे राहत और बचाव कर्मियों ने कहा कि इस Plane crash की घटना में बहुत कम लोगों के ही जीवित बचने के आसार हैं एवं  इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

दक्षिण कोरिया में हुए विमान हादसे के खौफनाक मंजर की ताजा तस्वीर।
दक्षिण कोरिया में हुए विमान हादसे के खौफनाक मंजर की ताजा तस्वीर।

South Korea के मुआन  एयरपोर्ट पर कुछ इस तरह हुआ Plane crash…

South Korea के मुआन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को हुए Plane crash की घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसलकर बाउंड्री वॉल से टकरा गया। बाउंड्री वॉल से टकराने के बाद विमान में आग लग गई। इसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई।

Plane crash की घटना की शिकार हुई फ्लाइट में 175 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है। साथ ही 6 क्रू मेंबर भी सवार थे। यानी Plane crash के समय इस विमान में कुल 181 लोग सवार थे। आशंका जताई जा रही है कि इस Plane crash हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। यह विमान जेजू एयर का था और बोइंग 737-800 था।

दक्षिण कोरिया में हुए विमान हादसे के खौफनाक मंजर की ताजा तस्वीर।
दक्षिण कोरिया में हुए विमान हादसे के खौफनाक मंजर की ताजा तस्वीर।

South Korea के कार्यवाहक राष्ट्रपति लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन का ले रहे अपडेट…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, South Korea के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मू ने इस विमान हादसे पर दुख जताते हुए मुआन एयरपोर्ट पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन और बचाव  के सभी प्रयासों के आदेश दिए। साथ ही वह खुद ही रेस्क्यू ऑपरेशन पर लगातार अपडेट ले रहे हैं ताकि हादसे में जीवित बचे हर शख्स को तुरंत सेफ स्थान पर शिफ्ट किया जाए।

बचाव दल ने यात्रियों को विमान के पिछले हिस्से से बाहर निकाला है। बताया जा रहा है कि  जेजू एयर की उड़ान संख्या 2216 विमान बैंकॉक से वापस दक्षिण कोरिया आ रहा था। लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसलकर बाउंड्री वॉल से टकरा गया और विमान में आग लग गई।

उसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई। विमान में आग लगने के बाद आसमान धुएं के गुबार से भर गया। South Korea में  हुए इस Plane crash की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया है।

Sudivya Sonu Last Rites: हजारों की भीड़ के बीच पंचतत्व में...

Sudivya Sonu Last Rites: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी...

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...