12वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप: झारखंड टीम बनी उपविजेता, हरियाणा ने जीता खिताब

रांची : 12वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल मैच में हॉकी झारखंड टीम उपविजेता बनी. फाइनल मैच में हॉकी हरियाणा ने झारखंड टीम को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया.

बता दें कि झारखंड की टीम विगत एक दशक 2013 से हर वर्ष पदक जीत रही है. आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित किया गया. 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड की टीम फाइनल मैच में हॉकी हरियाणा से 3-0 गोल से पराजित होकर रजत पदक जीता. झारखंड टीम विगत एक दशक से हर वर्ष पदक जीत रही है.

ये रहा रिकॉर्ड

2022 रजत
2021 रजत
2019 स्वर्ण
2018 स्वर्ण
2017 कांस्य
2016 कांस्य
2015 रजत
2014 कांस्य
2013 कांस्य पदक

टीम में ये खिलाड़ी रहे शामिल

झारखंड टीम में रश्मि होरो, रोपनी कुमारी, काजल बड़ा, अंकिता डुंगडुंग, दीप्ति कुल्लू, किरण बड़ा, महिमा टेटे, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, निक्की कुल्लू, एलिन डुंगडुंग, एली तिर्की, प्रियंका गुड़िया, मोनिका नाग, पिंकी लकड़ा, अंजली केरकेट्टा, सलोमी कांडुलना, कोच तारिणी कुमारी और मैनेजर करुणा पूर्ति हैं.

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष ने दी बधाई

झारखंड टीम उपविजेता होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, माइकल लाल, अशोक भगत, असरिटा लकड़ा, प्रतिमा बरवा, कांति बा, बीगन सोय सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...