जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर लौटी झारखंड की टीम

जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता 

Ranchi– 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित 12वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में झारखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनी.

झारखंड टीम विभिन्न मैचों में हॉकी असम को 9=0 हॉकी मणिपुर को 14=0 , उत्तर प्रदेश को 4=0 हॉकी, महाराष्ट्र को 1=0 से पराजित कर फाइनल तक का सफर तय किया.

परंतु फाइनल में गोल करने में असफल रही और हरियाणा से 0-3 से मात खा गई.

उपविजेता बनकर लौटी झारखंड की टीम

जिससे उपविजेता बनकर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा.

उपविजेता बनकर आज रांची लौटने पर हॉकी स्टेडियम में हॉकी झारखंड के द्वारा सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया.

हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह की अगुवाई में सभी खिलाड़ियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया.

सभी खिलाड़ी काफी खुश थे, फाइनल में ना जीतने का भी खिलाड़ियों में मलाल जरूर था.

 परीक्षा के कारण चयनित 11 खिलाड़ी टीम में  नहीं जा पाये

मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के कारण झारखंड टीम के कैंप के लिए चयनित 11 खिलाड़ी टीम में  नहीं जा पाये,

उसके बावजूद भी झारखंड टीम फाइनल तक का सफर पूरा किया,

झारखंड के खिलाड़ियों का जज्बा और प्रतिभा को दर्शाता है.

टीम के 18 खिलाड़ियों में से 15 खिलाड़ी रश्मि होरो ,रोपनी कुमारी, डिप्टी कुल्लू, किरण बड़ा, एली तिर्की, प्रियका गुड़िया, निक्की कुल्लू, एलिन डुंगडुंग, रजनी केरकेट्टा,  प्रमोदनी योगी लकड़ा,  मोनिका नाग,अंकिता डुंगडुंग, अंजली केरकेट्टा,सलोमी कांडूलना और पिकी लकड़ा तथा टीम की कोच तारिणी कुमारी और मैनेजर करुणा पूर्ति सीधे रांची पहुंचे.

जबकि झारखंड की टीम तीन खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, काजल बड़ा और महिमा टेटे प्रतियोगिता स्थल कोकीनाडा से ही सीधे इंडिया कैंप में शामिल होने के लिए बेंगलुरु रवाना हो गयी.

रिपोर्ट- प्रोजेश 

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...