CAT Result 2024 में 14 अभ्यर्थियों को मिले 100 पर्सेंटाइल

डिजिटल डेस्क : CAT Result 2024 में 14 अभ्यर्थियों को मिले 100 पर्सेंटाइल। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के एमबीए कार्यक्रम में दाखिले के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा CAT-2024 में इस बार 14 अभ्यर्थियों को 100 पर्सेंटाइल मिले हैं। इनमें 13 छात्र और एक छात्रा है और 13 इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से हैं। लाखों अभ्यर्थियों में टॉप करने वाले सभी 14 छात्र 9 राज्यों से आते हैं। इन टॉपर्स में महाराष्ट्र से पांच, तेलंगाना से दो और उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश व केरल से एक-एक अभ्यर्थी है।

29 अभ्यर्थियों को मिले  99.99 पर्सेंटाइल…

जारी हुए CAT Result 2024 में 29 अभ्यर्थियों को 99.99 पर्सेंटाइल मिले हैं। इनमें दो छात्राएंव 27 छात्र हैं। 28 इंजीनियरिंग और एक गैरइंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से है। परीक्षा में 30 अभ्यर्थियों ने 99.98 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। इस वर्ष, सिर्फ चार छात्राएं मेरिट में हैं, जो शीर्ष तीन पर्सेंटाइल पा सकी हैं, जबकि 69 छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की है।

CAT स्कोर से 21 आईआईएम में मिलेगा दाखिला

CAT Result 2024 के आधार पर बनने वाले मेरिट से 21 आईआईएम में दाखिले होंगे।  91 गैर-आईआईएम संस्थान भी इस वर्ष अपने प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कैट पर्संटाइल का उपयोग करेंगे। आईआईएम कलकत्ता की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (कैट) 2024 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।

सांकेतिक तस्वीर।
सांकेतिक तस्वीर।

CAT 2024 में 3.29 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन और 2.93 लाख अभ्यर्थी हुए शामिल…

CAT 2024 में 2.93 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। कैट परीक्षा 24 नवंबर को तीन शिफ्टों में आयोजित की गई थी। स्लॉट 1 सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, स्लॉट 2 दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और स्लॉट 3 शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक।

एमबीए प्रवेश परीक्षा के लिए लगभग 3.29 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि 2.93 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिसमें कुल उपस्थिति 89% दर्ज की गई थी।

सांकेतिक तस्वीर।
सांकेतिक तस्वीर।

CAT Result 2024 को ऐसे डाउनलोड करें अभ्यर्थी…

अभ्यर्थी आईआईएम कोलकाता की आधिकारिक वेबसाइट- iimcat.ac.in से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। कैट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आगे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं। सबसे पहले कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in. पर जाएं। फिर होमपेज पर कैट परिणाम लिंक पर क्लिक करें।  फिर उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। इसके बाद कैट परिणाम और स्कोरकार्ड प्रदर्शित किया जाएगा। अब अभ्यर्थी स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...