फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए बच्चों की संख्या दो सौ के पार हुई, पीएमसीएच में किया जा रहा है इलाज

बिहार दिवस पर फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए बच्चे

Patna– बिहार दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद फूड पॉइजनिंग के शिकार बच्चों की संख्या दो सौ के पार हो गयी है. सिविल सर्जन पटना विभा सिंह ने इस मामले  में जानकारी देते हुए कहा कि अब तक करीबन 167 बच्चों का निबंधन हो चुका है, बाकी बच्चों का निबंधन करवाया जा रहा है, सबकी चिकित्सा की जा रही है, कहीं कोई कोताही नहीं है.

बता दें कि बिहार दिवस पर खाना खाने के बाद बच्चों की तबियत अचानक से बिगड़ने लगी. इसके बाद बच्चों ने इसकी जानकारी मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिया. इसके साथ ही पूरा प्रशासनिक महकमा सक्रिय हो गया. आनन-फानन में सभी बच्चों को पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया. इस बीच यह आग की तरफ पूरे राज्य में फैल गयी. अभिभावकों के बीच बेचैनी छाने लगी.  इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार पड़ने से यह राजनीतिक मुद्दा में तब्दील होता जा रहा है.

राजनीतिक दलों और सामाजिक संस्थानों की ओर से बच्चों का परोसे गये भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं. लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चों का एक साथ बीमार होना कोई सामान्य घटना नहीं है. निश्चित रुप से यह फूड पॉइजनिंग से जुड़ा मामला है.

 

 

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...