जहरीले सांप के डसने से 17 वर्षीय किशोरी की इलाज के क्रम में मौत

सिमडेगा:जहरीले सांप के डसने से 17 वर्षीय किशोरी की सदर अस्पताल सिमडेगा में इलाज के क्रम में मौत हो गई .मृतका की पहचान जलडेगा के टिनगीना इंदटोली निवासी चिंता कुमारी के रूप में हुई। मृतका के भाई ने बताया कि बीती रात 10:00 बजे उसे सांप ने डसा, लेकिन वह किसी को नहीं बताई ।12:00 बजे जब उसकी तबीयत बिगड़ी तब जाकर परिवार वाले जान गए। लेकिन लापरवाही करते हुए उसे रात भर घर में ही रखा ।इधर बुधवार की सुबह सदर अस्पताल सिमडेगा लाया जहां पर शरीर में अत्यधिक जहर फैलने की वजह से डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद सिमडेगा सदर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची एवं शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...