Giridih : दुष्कर्म के आरोपी की इलाज के दौरान मौत, 5 महीने से…

Giridih : गिरिडीह जेल में बंद एक बंदी की आज सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम अर्जुन यादव है और वह एक दुष्कर्म मामले में पिछले 5 महीने से जेल में बंद था। अर्जुन जिले के भेलवाघाटी का रहने वाला था। बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर को अर्जुन यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई है।

उसकी हालत बिगड़ते देख जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया ने उसे जेल के चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन हालात में कोई सुधार होते नहीं देख उसे तुंरत केन्द्रीय कारा के एबूलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान सदर अस्पताल के चिकित्सक उसका इलाज करने के साथ तुंरत आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया। जहां इलाज के क्रम में अर्जुन यादव की मौत हो गई।

परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद भेलवाघाटी से पहुंचे परिजनों ने सदर अस्पताल में हंगामा किया। हालांकि पुलिस के द्वारा समझाए जाने के बाद परिजन शांत हो गए। सदर अस्पताल के डॉकटरों के अनुसार मरीज की मौत कार्डियक अटैक के कारण हुई है। जानकारी के अनुसार जेल में उसे जोर-जोर से सांस उठने लगा था।

वह जेल के चिकित्सक से इलाज कराई, लेकिन कुछ पल में उसे सदर अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया गया है।

Hunterganj Ganja Smuggling News: चतरा में गांजा-शराब का बड़ा खेल! कार...

Hunterganj Ganja Smuggling News: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चतरा एसपी...

Bihar Government के 100 Days का होगा तेज प्रचार, श्रवण कुमार...

बिहार सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों और जनहित योजनाओं का प्रचार तेज होगा। मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया और सोशल मीडिया पर नियमित...

Latehar Lodh Falls: भारी बारिश से रौद्र हुआ लोध फॉल, लकड़ी...

Latehar Lodh Falls: जिले में स्थित झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात लोध फॉल इन दिनों भारी बारिश के कारण पूरे शबाब पर है। लगातार...