Garhwa : गढ़वा जिले के विसुनपुरा के सारो गांव में पिकअप वाहन पलटने से 18 लोग घायल हो गए।
घटना में तीन की स्थिति गंभीर है। गंभीर रूप से घायलों में सुगिया देवी, ओमप्रकाश वियार और दुबे वियार
को घटनास्थल से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।
जबकि अन्य घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घ
टना गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे की है।

पिकअप पलटने से 18 घायल
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी लिया।
इलाज कर रहे उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा ने बताया कि अस्पताल में 15 लोग इलाजरत हैं।

Also Read: Simdega Accident : प्रखंड कार्यालय के समीप ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत
सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार ये सभी एक
पिकअप वाहन से पिपरिकला में चल रहे जलमीनार योजना में काम करने जा रहे थे। सारो स्थित बजरंग बली
मंदिर के समीप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी।
घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पहुंच कर घायलों
को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाने में मदद किया।
Report : Akash Kumar
Garhwa में हाथियों के आतंक से गांव में दहशत
Highlights


