पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गंगा घाट से बड़ी घटना सामने आई है। गंगा स्नान के दौरान दो बच्चे डूबे हैं। दोनों बच्चे की खोजबीन जारी है। स्थानीय गोताखोरों एवं प्रशासन की टीम खोजबीन में लगी है और लगातार ढूंढ रही है लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं एक बच्चे के पिता ने बताया कि गोविंद मित्रा रोड में दवा दुकान में काम करने जाता था लेकिन आज बारिश हुआ काम पर नहीं गया। स्नान करने आ गया मुझे पता चला कि बच्चा मेरा डूबा है।
प्रशासन और परिवार के लोग बच्चों को ढूढ़ रहे हैं
वहीं दूसरा बच्चा भी 10 वर्षीय स्नान करने में डूबा है। उसका भी पता चला है कि वह भी बच्चा डूबा है। परिवार के लोग भी गंगा घाट किनारे अपने-अपने बच्चों के खोजने में लगे हैं। प्रशासन के साथ काफी संख्या में स्थानीय लोग भी गंगा घाट के किनारे मौजूद हैं। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी तक दोनों बच्चों का पता नहीं चला है। प्रशासन की टीम लगातार खोजने में लगी है। वहीं डूबे बच्चों के पिता ने बताया कि एक का नाम सृजन कुमार (15 वर्ष) और दूसरे का नाम आयुष कुमार 10 वर्ष है।
यह भी पढ़े : नहाने के दौरान 2 युवक डूबे, SDRF की टीम कर रही खोजबीन
यह भी देखें :
उमेश चौबे की रिपोर्ट
Highlights