तेजस्वी को नोटिस भेजेंगे विजय सिन्हा! कहा- ‘पहले खेल के मैदान से भागे थे अब राजनीति से भागेंगे’

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेस करके विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर करारा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम तेजस्वी को नोटिस भेजेंगे। विजय सिन्हा ने आगे कहा कि पहले खेल के मैदान से भागे थे अब राजनीति से भागेंगे। विजय सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला किया।

Goal 7 22Scope News

राजद और कांग्रेस वाले हमारे डिग्री पर सवाल उठा रहे हैं – विजय सिन्हा

विजय सिन्हा कुमार ने कहा कि दो दिन पहले जो पैसा लेकर जमीन बांटने वाले कांग्रेस और राजद हमारे डिग्री पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई तरह के आरोप मुझ पर लगाया गया है। मैंने चुनाव आयोग को नोटिस का जवाब दे दिया है। पटना का ईपीआईसी नंबर मेरा हट गया है। उन लोगों ने मेरे उम्र पर सवाल उठाया था। जिनके राज में छात्रों को ग्रेजुएशन की डिग्री छह साल में मिलता था। हमारी डिग्री पर आरजेडी और कांग्रेस सवाल उठा रहे हैं उनको मैं डिग्री दिखा देता हूं। मेरा मैट्रिक का डिग्री है। जिसने हिसाब से 2024 में 57 वर्ष मेरा डिग्री के हिसाब से उम्र रहा। है हिम्मत तो राजद वालो अपना डिग्री बताओ।

यह भी देखें :

सकुनी और दुर्योधन के पुत्रों को सबक सीखने का समय आ गया है – डिप्टी सीएम

विजय सिन्हा ने कहा कि सकुनी और दुर्योधन के पुत्रों को सबक सीखने का समय आ गया है। जिस भाषा में जवाब चाहिए उस भाषा में जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि जिस भाषा में तुम समझोगे उस भाषा में समझाएंगे, जहां बोलोगे वहां समझाएंगे। मेरी डिग्री की जांच भी करा लो, लालू यादव और राबड़ी देवी अपने पुत्रों के उम्र और डिग्री पर बयान क्यों नहीं देते है? उन्होंने कहा कि हम पाप के खिलाफ लड़े हैं तुम्हारे बाप के खिलाफ लड़े हैं। तुम्हारे खिलाफ भी लड़ेंगे। विजय सिन्हा सीना ठोक के कहता है हम लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं तेजस्वी यादव को लीगल नोटिस भेजूंगा, चुनाव आयोग को मैंने डॉक्यूमेंट लगाकर दो पेज का जवाब दिया है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए राज्य के सभी बाढ़ प्रभावित जिलों के DM से स्थिति का लिया जायजा

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...