हत्या मामले में 2 अपराधी गिरफ्तार, गए जेल

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के घेजना गांव में पिछले 24 अगस्त को रामचंद्र मिस्त्री अपने घर में सोए हुए थे। सोते समय सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में गोह पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है।

गोह थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि बीते 24 अगस्त को घेजना गांव में रामचंद्र मिस्त्री अपने ही घर में सोए हुए थे कि घर में घुस कर सोए हुए अवस्था में रामचंद्र मिस्त्री को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रामचंद्र मिस्त्री के पुत्र सूरज कुमार के बयान पर कांड संख्या 291/23 दर्ज करते हुए पांच व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया था, जिसमे दो को गिरफ्तार किया गया है। तीन हत्यारोपियों को जांच चल रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर घेजना निवासी मुख्य आरोपी कौशल कुमार व अर्जुन यादव के घर पर रविवार की रात्रि में छापेमारी की गई, जिसमें कौशल कुमार व अर्जुन यादव को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दी गई है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की महिला जनप्रतिनिधियों ने बदली गांवों...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल...

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...