बेगूसराय : बेगूसराय पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है। बताते चलें कि 25 दिसंबर को साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले नंदकिशोर यादव अपनी पत्नी शलो देवी को उसे वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह सोया अवस्था में थी।
बताया जा रहा है कि कलयुगी पति अपनी पत्नी को गोली मारकर इसलिए हत्या कर दी थी जब वह मायके से घर लेट पहुंची थी। इसी से नाराज होकर आरोपी पति पत्नी सालों देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी राजेंद्र कुमार ने बताया है कि 25 दिसंबर को पति के द्वारा ही अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दिया था। उन्होंने बताया कि पति को अपने पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। उन्होंने बताया कि अवैध संबंध को लेकर कई बार पत्नी को समझाया था लेकिन इसके बावजूद भी वह मानने को तैयार नहीं थी। जिस दिन पति के द्वारा गोली मार कर हत्या की गई थी। उसे दिन भी पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
इसी से नाराज होकर आरोपी पति नंदकिशोर राय ने अपनी ही पत्नी को गोली मार कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति नंदकिशोर राय को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि आरोपी को स्पीड ट्रायल के तहत कारी से करी सजा दिलाने का पुलिस के द्वारा काम किया जाएगा।
मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट







