आसरा गृह में खिचड़ी खाने से 2 लड़की की मौत, 9 की हालत गंभीर

पटना : बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से है जहां आसरा गृह में खिचड़ी खाने से दो लड़कियों की मौत हो गई है जबकि नौ का गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, एक लड़की की मौत सात नवंबर को हुई जबकि दूसरी लड़की की मौत 10 नवंबर को हो गई। पीएमसीएच में इमरजेंसी में एडमिट कराई गई। सभी लड़कियों को डायरिया हो गया है। उनका पेट खराब है और उल्टी भी हो रही है। यह लड़कियां बार-बार बेहोश हो जा रही हैं।

पटना के जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने न्यूज 22Scope से बातचीत करते हुए बताया कि 30 से अधिक लोग खिचड़ी खाने के बाद बीमार पड़ गए थे। जिसमें नौ की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें पीएमसीएच में एडमिट कराया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एडीएम के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई कर दी गई है। जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताएं की प्रथम दृष्टि या इसमें जिस एजेंसी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। उसकी लापरवाही सामने आई है।

यह भी देखें :

मिली जानकारी के अनुसार, सात नवंबर को सुबह-सुबह युवतियों को खिचड़ी खिलाई गई थी। इसके बाद उन्हें उल्टी हुई और वह बेहोश हो गई। आसरा गृह में ही सभी लड़कियों का प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन हालात नहीं सुधरने पर आनंद-खनन में सभी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। यह आसरा गृह शास्त्री नगर थाने के पटेल नगर में स्थित है। उधर, इस मामले में बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने बताया कि छठ की शाम को फूड प्वाइजनिंग से एक लड़की की मौत होने के बाद 10 लड़कियों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। मंत्री ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : मोतिहारी SP ने जिले में क्राइम कंट्रोल करने को लेकर दिया आदेश

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img