मोतिहारी SP ने जिले में क्राइम कंट्रोल करने को लेकर दिया आदेश

मोतिहारी : मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जिले में क्राइम को लेकर मीटिंग की। उन्होंने क्राइम कंट्रोल करने के लेकर आदेश जारी किया है। एसपी ने थानों के वर्क कल्चर को बेहतर बनाने हेतु निम्नांकित निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि थाना पर आने वाले सभी आगंतुकों की समस्या सुनी जाएगी। जिन थानों में बैठने की व्यवस्था नहीं, वहां बैठने की व्यवस्था अविलंब की जाएगी। सभी आगंतुकों के पीने के लिए पानी की व्यवस्था (RO फिल्टर, कागज का ग्लास, डस्टबिन) रहेगी। हर आवेदन की प्राप्ति (रिसीविंग) दी जाएगी।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने आगे कहा कि जिन आवेदन पर एफआईआर दर्ज होगा, एफआईआर की निःशुल्क प्रति आवेदक को तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। चरित्र सत्यापन/पासपोर्ट सत्यापन/एफआईआर करने के नाम पर पैसे मांगने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी। ऐसी शिकायतों को दर्ज कराने हेतु मोतिहारी पुलिस हेल्पलाइन नंबर : 9470248818 पर अपनी शिकायत कॉल/व्हाट्सएप के माध्यम से दर्ज कराए। शिकायतों की अविलंब जांच कर निष्पादन के साथ ही सूचक की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

यह भी पढ़े : भोजपुरी अदाकारा अक्षरा से मांगी 50 लाख की रंगदारी

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...