NH-31 पर 2 हाइवा की टक्कर, चालक की मौत, खलासी घायल

कटिहार : बिहार के कटिहार से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कटोरिया सिमर गाछ के पास दो हाइवा ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत चालक की पहचान ताल बाबू सोरेन के रूप में हुई है। जो कक्कड़ घाट गोड्डा झारखंड का निवासी है।

Goal 1 22Scope News

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक हाइवा के परखच्चे उड़ गए

आपको बता दें कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक हाइवा के परखच्चे उड़ गए और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं दूसरे हाइवा में सवार खलासी आयुष कुमार जो डंडा बाजार का निवासी है वो घायल हो गया। उसका इलाज कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना के बाद एनएच-31 पर घंटों जाम लगा रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : रात के अंधेरे में बेकाबू हाइवा ने मचायी आतंक, कई लोगों को किया घायल, भीड़ ने धर दबोचा

रतन कुमार की रिपोर्ट

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...