हाइवा और हाईड्रा ट्रक की हुई भीषण टक्कर, चालक गंभीर रूप से जख्मी

शेखपुरा : शेखपुरा-लखीसराय स्टेट हाईवे पर सिरारी थाना क्षेत्र के सिरारी चौक के पास लखीसराय की ओर से आ रही खाली हाइवा ट्रक और शेखपुरा की ओर से लखीसराय की ओर जा रही हाईड्रा ट्रक में भीषण टक्कर हो ग‌ई। इस टक्कर में हाइवा चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल हाइवा चालक को सिरारी थाना की पुलिस ने शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं हाइवा ट्रक के मालिक गिरहिंडा निवासी भोला यादव ने बताया कि उनकी हाइवा ट्रक लखीसराय में माल उतारकर वापस शेखपुरा लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइड्रा ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और सामने से हाइवा में टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

LN Mishra 1 22Scope News

घायल हाइवा चालक को शेखपुरा सदर अस्पताल में कराया गया है भर्ती 

वहीं घायल हाइवा चालक को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि हाईड्रा ट्रक को चालक मौले से लेकर भागने में सफल रहा है। घायल हाइवा चालक की पहचान लखीसराय के चनपुरा गांव निवासी सुबोध कुमार यादव के रूप में की गई है। वहीं सिरारी थाना के थानाध्यक्ष धनंजय दास ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में जानकारी मिली है। लेकिन कोई लिखित आवेदन अब तक नही मिला है। लिखित आवेदन मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : वाहन चेकिंग के दौरान 4 अपराधी गिरफ्तार, 2 पिस्टल व लाखों रुपए बरामद

यह भी देखें :

चंदन कुमार की रिपोर्ट

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...

Bihar Rural Mart Scheme: ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए...

Bihar Rural Mart Scheme: बिहार में ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए बोधगया समेत प्रमुख...