ऑटो और मैजिक की टक्कर में 2 की मौत, 1 दर्जन घायल

Nalanda-सिलाव थाना क्षेत्र में टेंपो और मैजिक के बीच की टक्कर में दो लोगों की मौत और करीबन एक दर्जन से अधिक लोगों का घायल होने की खबर है. मृतकों की पहचान बेन थाना क्षेत्र के धाना बीघा गांव निवासी सुधीर कुमार की (03) वर्षीया पुत्री रागनी कुमारी और जंघारो गांव निवासी रामनंदन महतो की (65) वर्षीया पत्नी प्रभा देवी के रूप में हुई है.

सिलाव थाना क्षेत्र की घटना

बताया जाता है कि सिलाव नहर के समीप पेट्रोल पंप से ऑटो तेल भरवा कर गलत दिशा में तेजी के साथ दौड़ा जा रहा था, इसी बीच सामने से मैजिक आ गयी और आमने सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि एक दर्जन के अधिक लोग घायल हो गये.

सड़क हादसे के सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलाव में भर्ती कराया है. तीन गंभीर रुप से घायलों को रेफर किया गया है. सिलाव थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

रजनीश नालंदा

मोकाम-गोपालगंज में चुनाव संपन्न, 6 नवम्बर को होगी मतगणना

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...