अलग-अलग सड़क हादसे में 2 की मौत

मोकामा : मोकामा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों घटना हाथीदह थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हाथीदह थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की मरांची निवासी राजकुमार पांडेय को हाथीदह स्टेशन के पास मोकामा से मरांची जाने के क्रम में पीछे से आ रही एक कंटेनर ने कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि दूसरी घटना राजेंद्र सेतु की है। जिसमें एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत मरांची अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मोकामा रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के जगतपुरा निवासी बाटो सिंह के पुत्र अमूल कुमार के रूप में हुई है। सब इंस्पेक्टर सुरेश चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। वहीं हाथीदह थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने दोनों शव को विधि सम्मत कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपते हुए पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़े : Barh में स्नान करने के दौरान 4 बच्चे डूबे, तलाश जारी

यह भी देखें :

विकास कुमार की रिपोर्ट

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...