भागलपुर में दो अलग-अलग हादसों में 4 की मौत

BHAGALPUR: भागलपुर में दो अलग अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई. पहली घटना में भागलपुर के कमिश्नरी के रजौन थाना इलाके से महागामा के तीन युवकों की मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना नारायणपुर एनएच के पास की है जिसमें तीन ट्रकों की आपस में भीषण टक्कर हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.

car durghatna 22Scope News


शराब के नशे में चला रहा था गाड़ी, दुर्घटना में तीन युवकों की गई जान


भागलपुर कमिश्नरी में रजौन थाना इलाके से महगामा गांव के तीन युवक की मौत हो गई. युवक की मौत शराब के नशे में गाड़ी चलाने के दौरान हुई है. झारखंड में जरमुंडी थाना क्षेत्र के मोतीहारा नदी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है. जिसमें तीन की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया. घायल का इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. जरमुंडी थाना की पुलिस व प्रभारी दयानंद साह ने घटना कि पुष्टि की है. मृतक युवक प्रीतम कुमार, पवन कुमार, नीतिश कुमार और गंभीर रूप से घायल राजू कुमार है। तमाम युवक महगामा गांव, रजौन थाना, ज़िला बांका के रहने वाले थे.

भागलपुर के नवगछिया में तीन ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

नवगछिया – नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के नारायणपुर एनएच 31 पर सत्संग आश्रम के पास तीन ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत हो गई है. जबकि गंभीर रूप से घायल चालक उप चालक का प्राथमिक उपचार पीएचसी नारायणपुर में करवाया गया. घटना रविवार सुबह नारायणपुर सत्संग आश्रम के पास की है. मृतक का नाम मनोवर खान उर्फ मलिक है.

वह वर्धमान इलाके का बताया जा रहा है.

बिहार शरीफ से धान लोड ट्रक मालदा की ओर जा रहे थे.

वहीं बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत भवानीपुर

ओपी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 31 पर सत्संग आश्रम

के समीप 2 ट्रक एक-दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे. तभी धान

लदे ट्रक का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जिससे

बालू लदा ट्रक सड़क के दोनों तरफ विपरीत दिशा

मैं लुढ़क गया खबर मिलते ही भवानीपुर पुलिस मौके पर

पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटवाया , जिससे यातायात सामान्य हुआ.

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...