Barh में स्नान करने के दौरान 4 बच्चे डूबे, तलाश जारी

पटना: बड़ी खबर पटना के बख्तियारपुर से आ रही है जहां स्नान करने के दौरान घोबा नदी में चार बच्चे डूब गए। चार बच्चों के डूबने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई वहीं स्थानीय गोताखोर बच्चों की तलाश में जुट गए हैं। घटना बख्तियारपुर के टेका बीघा के घोबा नदी घाट की है।

बताया जा रहा है कि नदी में 9 बच्चे स्नान कर रहे थे इसी दौरान कुछ बच्चे डूबने लगे। बच्चो को डूबता देख 5 बच्चे बाहर निकल गए जबकि चार बच्चे डूब गए। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंच कर बच्चे की तलाश में जुट गई है। मामले में एसडीपीओ अभिषेक सिंह ने कहा कि बच्चे की तलाश की जा रही है। पटना से एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-       ANM Students ने स्कूल में जड़ा ताला, प्रदर्शन करते हुए पहुंची डीएम आवास

पटना से विकाश कुमार की रिपोर्ट

Barh Barh

Barh

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...