मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क दुर्घटना में 2 की मौत, महिला घायल

गोपालगंज : गोपालगंज में मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क दुर्घटना में जहा दो लोगों की मौत हो गई।वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालात को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया है। घटना मांझागढ़ के पथरा गांव के समीप एनएच-28 की है। मृतक दीनानाथ ठाकुर झाझवा गांव के निवासी है। सावित्री देवी पथरा गांव के निवासी लक्ष्मी मांझी की पत्नी है। जबकि घायल महिला शिला देवी पथरा गांव निवासी स्व. मनबोध मांझी की पत्नी है।

जानकारी के मुताबिक, आज बुधवार को सुबह सभी लोग एनएच-27 पर सुबह टहलने निकले थे। उसी दौरान ट्रक के चपेट में आने से दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img