राज्य के औसत से आगे निकले अंबेडकर आवासीय विद्यालय, इंटर परीक्षा में 92.17 फीसदी छात्र सफल

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष राज्य भर के इन आवासीय विद्यालयों से कुल 1265 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 1166 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। विभागीय विद्यालयों का कुल सफलता प्रतिशत 92.17 फीसदी रहा है, जो राज्य के औसत सफलता प्रतिशत (85.19 फीसदी) से कहीं अधिक है। यह उपलब्धि विभाग द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवासीय सुविधाओं के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाती है।

विद्यालय की सभी 123 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर 100 फीसदी सफलता दर दर्ज की है

विशेष रूप से डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय गायघाट पटना की छात्राओं ने अभूतपूर्व परिणाम दिया है। इस विद्यालय की सभी 123 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर 100 फीसदी सफलता दर दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि यहां द्वितीय या तृतीय श्रेणी में एक भी छात्रा नहीं रही।

संकायवार टॉपर

कला संकाय – विपिन कुमार – 452 अंक (90.4 फीसदी)- डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, रजौली( नवादा )

विज्ञान संकाय – कुमारी अनीशा – 432 अंक (86.4 फीसदी)- डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, गायघाट, पटना

वाणिज्य संकाय – अनुष्का कुमारी – 430 अंक (86 फीसदी)- डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, गायघाट, पटना।

विगत वर्ष की तुलना में बड़ी छलांग

पिछले वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो पाते हैं कि इस वर्ष परिणाम की दर में वृद्धि हुई है। इस वर्ष प्रथम श्रेणी में आने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई है, जो पिछले वर्ष के 328 से बढ़कर इस वर्ष 688 हो गई है, जो कुल विद्यार्थियों का 54.38 प्रतिशत है।

2024-25 – 686 छात्र सम्मिलित हुए, सफलता प्रतिशत 88.92 फीसदी

2025-26 – 1265 छात्र सम्मिलित हुए, सफलता प्रतिशत 92.17 फीसदी

मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन एवं वरीय पदाधिकारियों का संदेश

इस शानदार उपलब्धि पर विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता समाज के वंचित वर्गों के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारे आवासीय विद्यालयों के छात्रों ने साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें, तो वे किसी से कम नहीं हैं। मैं सभी सफल छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई देता हूं। विभाग के वरीय पदाधिकारियों ने भी इस गौरवपूर्ण परिणाम के लिए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की और भविष्य में छात्रों को और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

यह भी पढ़े : डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय गायघाट ने रचा इतिहास, 100 फीसदी प्रथम श्रेणी परिणाम

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...

बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, 211...

पटना: श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में रविवार को वित्तरहित शिक्षकों के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। उन्होंने...