Saharsa में जमीनी विवाद में दो वृद्ध को मारी गोली, आरोपी…

Saharsa : Saharsa में इन दिनों जमीनी विवाद में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। एक बार फिर सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने जमीनी विवाद में दो वृद्ध को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Best GPS in India

घायलों की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ गांव निवासी 70 वर्षीय ताराकांत झा और 65 वर्षीया पत्नी अहिल्या देवी को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से दोनों ही जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में घायल ताराकांत झा के पुत्र ने बताया कि ग्रामीण वरुण झा के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। जमीनी विवाद को लेकर गांव में पंचायत भी की गई थी जिसमें फैसला हमारे पक्ष में आया था। फैसला हमारे पक्ष में आने की वजह से रंजिश में वरुण झा ने दोनों को गोली मार दी।

यह भी पढ़ें – SP सांसद के विरुद्ध क्षत्रिय संगठनों को विश्वामित्र सेना का है समर्थन, राजकुमार चौबे ने कहा …

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में Saharsa सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ में जमीनी विवाद में गोली चली है। घटना एक वृद्ध दंपत्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है साथ ही गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    शिक्षा विभाग के ACS सभी DEO को लिखा पत्र, कहा ‘शिक्षा सेवकों की बहाली में…’

Saharsa से राजीव झा की रिपोर्ट

Himanshu Singh Murder Case: क्या अब खुलेगा हिमांशु सिंह हत्याकांड का...

Himanshu Singh Murder Case: जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले में नामजद आखिरी फरार आरोपी...

26 साल से जोत रहे थे खेत, अब फसल पर चला...

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जमीन विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक किसान की वर्षों की...

Chutaru High School Land Dispute: स्कूल की जमीन पर किसने चलाया...

Chutaru High School Land Dispute: गढ़वा जिले के रंका सब-डिविजन के चूतरु हाई स्कूल में स्कूल की ज़मीन पर कब्ज़े और स्कूल जाने के रास्ते...